फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rain scared farmers, shopkeepers worried in Holi fair Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: बारिश ने डराए किसान, होली मेला सुजानपुर में दुकानदार परेशान

Mon, 15 Apr 2024 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rain scared farmers, shopkeepers worried in Holi fair Sujanpur
हमीरपुर बाजार में बंदाबांदी के बीच अपने गंतव्य की ओर जाती महिलाएं। संवाद
हमीरपुर/ सुजानपुर। जिले में दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते किसानों को गेहूं की फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा है। जिले में 30 हजार हेक्टेयर से अधिक एरिया में गेहूं की खेती होती है। किसानों की गेहूं खेतों में पक कर पूरी तरह तैयार है। ज्यादा बारिश होने पर फसल को नुकसान हो सकता है। जल्द ही गेहूं की फसल की कटाई शुरू होने वाली है। ऐसे में अधिक बारिश होने पर किसानों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बारिश की बौछारों से मौसम भी ठंडा हो गया है। लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। जिले में रविवार को सुबह 10 बजे के बाद बारिश का क्रम तेज हो गया, जोकि दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को बारिश के कारण ग्रहण लग गया है। रविवार सुबह हुई बारिश से व्यापारियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। कम बिक्री होने के कारण दुकानदारों को खाली हाथ बैठना पड़ रहा है। वहीं, चौगान में बारिश के कारण दलदल की स्थिति बनी हुई है। चौगान में कई जगह तालाब जैसे हालात बने हुए हैं। दुकानदारों ने दिनभर अपनी दुकानों के स्टॉल बंद रखे। बीते वर्ष भी बारिश के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। प्रशासन की ओर से मेले की अवधि दो अप्रैल तक बढ़ाई गई थी लेकिन इस बार भी पुन: मौसम खराब होने से कारोबारियों के हाथ निराशा लगी है। मेले में स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों रमेश कुमार, रणजीत सिंह, भानू प्रताप सिंह, नवीन कुमार आदि ने कहा कि पूर्व में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं लगी हुई थीं लेकिन अब खराब मौसम के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है। मेले के दौरान उन्होंने अधिकतम बोली लगाकर प्लाट खरीदे थे लेकिन बारिश के कारण किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed