{"_id":"5e6d1ba68ebc3ea4d23d77fe","slug":"rain-ruined-house-hamirpur-hp-news-sml3275392137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपा में पशुशाला जमींदोज, मलबे की चपेट में आई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपा में पशुशाला जमींदोज, मलबे की चपेट में आई कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालटी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जंगलरोपा के गांव रोपा में शनिवार सुबह एक पशुशाला जमींदोज हो गई। इसके मलबे की चपेट में सड़क किनारे खड़ी कार भी आ गई। जबकि, पशुशाला नीचे की तरफ गिरने के कारण इसके अंदर बंधे मवेशी सुरक्षित हैं। सूचना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके का मुआयना किया और हलका पटवारी को इसकी सूचना दी।
चंदू राम पुत्र स्वर्गीय मान चंद निवासी गांव रोपा की पशुशाला बारिश के कारण शनिवार सुबह करीब छह बजे जमींदोज हो गई। आवाज सुनकर जब परिवार सदस्य बाहर आए तो देखा कि पशुशाला का मलबा सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा है। जबकि, मवेशियों में दो भैंसे व बकरियां इसकी चपेट में आने से बच गई हैं। पशुशाला का सारा मलबा बाहर की ओर गिरा। इसके बाद परिवार सदस्यों ने मवेशियों को सुरक्षित निकाला और पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी। पंचायत उपप्रधान मदन लाल ने घटनास्थल का मुआयना कर राजस्व विभाग को इसकी सूचना दी। उनका कहना है कि शाम तक विभाग की तरफ से कोई भी अधिकारी नुकसान का आकलन करने नहीं पहुंचा है।