{"_id":"62c1deca7e68507e446aa66b","slug":"rain-damage-house-damaged-due-to-falling-debris-from-hill-scooty-buried-hamirpur-hp-news-sml4141027106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नुकसान; पहाड़ी से मलबा गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, स्कूटी दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नुकसान; पहाड़ी से मलबा गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, स्कूटी दबी
विज्ञापन
बधाणी में पहाड़ी दरकने से मकान पर गिरा मलबा।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत बधाणी के गांव बधाणी में रातभर हुई बारिश से रविवार सुबह पहाड़ी दरकने से उसका मलबा मकान पर गिर गया। मलबा मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान पहाड़ी के नीचे से गुजरने वाले रास्ते में खड़ी स्कूटी भी मलबे में दब गई। ग्राम पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि भारी बारिश के चलते सुबह करीब 10:00 बजे मदन लाल पुत्र पोलो राम के घर पर साथ लगती पहाड़ी से मलबा गिर गया।
गनीमत रही कि जब मकान पर मलबा गिरा तो घर में कोई नहीं था और सभी लोग खेत में धान की फसल रोपने गए थे, अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। मलबा गिरने से स्कूटी के साथ कमरे में रखा सामान, बेड, अलमारी इत्यादि दब गए। मकान की दीवार गिरने से पूरे मकान में दरारें आ गई हैं। अधिक बरसात होती है तो मकान गिर भी सकता है। करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हलका पटवारी ने मौके पर आकर नुकसान का आकलन कर भेज दिया है। वहीं, बस्सी से भ्याड़ वाया भोरंज सड़क पर कुछ माह पहले लगा डंगा बारिश के कारण धंस गया है।
बस्सी बाजार का पूरा पानी नाली में न जाकर सड़क से होते हुए डंगे के पास वाली जगह से नाले में बहता है। इस कारण यह जगह धंस गई है। इस बारे में कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि जल शक्ति विभाग की पाइपें सड़क के किनारे से गई हैं, जिसके चलते नाली ज्यादा गहरी नहीं बनी है। भारी बारिश के चलते सड़क पर पानी बहने से डंगे की फिलिंग बैठ गई है। इसे शीघ्र भर दिया जाएगा।