फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Questions raised on the quality of construction of Amrit Sarovar in Kakkar Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ पंचायत में अमृत सरोवर के निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Fri, 05 Dec 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 05 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of construction of Amrit Sarovar in Kakkar Panchayat
कक्कड़ पंचायत के तहत अमृत सरोवर के निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। स्रोत : जागरूक पाठक
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कक्कड़ में वाटरशेड परियोजना के तहत बनाए जा रहे अमृत सरोवर के निर्माण पर सवाल उठने लगे हैं। पंचायत निवासी कमला देवी ने निर्माण कार्य में एक्सपायर डेट का सीमेंट लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत भाेरंज खंड विकास अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सरोवर में लगाया जा रहा सीमेंट पहले से ही जाम हो गया है तथा उस पर 25 मई तक प्रयोग की तिथि अंकित है। कमला देवी ने आरोप लगाया कि केवल सीमेंट ही नहीं, बल्कि सरोवर में लगाई जा रही टाइलों का कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तर पर जांच की मांग की है, ताकि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

कक्कड़ पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कई वर्षों से चर्चा में रहा है। करीब 15 वर्ष पहले भी इसी सरोवर पर लगभग 4 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन अब पुनः निर्माण कार्य पर करीब 8 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद भोरंज बीडीओ कुलवंत सिंह के अवकाश पर होने के कारण कनिष्ठ अभियंता अनुराधा ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि कार्य पूरी तरह सही तरीके से किया जा रहा है और जांच के दौरान उन्हें कहीं भी सीमेंट के खराब होने का मामला दिखाई नहीं दिया है।


कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि सरकार की योजना के तहत सरोवर का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चल रहा है। कुछ लोग बेवजह माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed