फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   question on sangh election

स्वतंत्रता सेनानी संघ के चुनाव में विवाद, पूर्व प्रधान और सदस्यों ने किया बहिष्कार

Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित जिला स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ के चुनाव में विवाद हो गया। यह चुनावी बैठक पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नरेश शर्मा को जिला प्रधान चुना गया। लेकिन, पूर्व प्रधान देश राज और कुछ सदस्यों ने इन चुनावों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 दिसंबर 2019 को मंडी में चुनाव हुआ है, वह भी अवैध रूप से हुआ है। उस चुनाव की सूचना और जिला हमीरपुर के संघ के गठन की सूचना भी विधिवत नहीं दी गई।
विज्ञापन

जबकि, प्रदेश स्तर पर संघ का जो पंजीकरण पंजीयक सहकारी सभा में हिमाचल प्रदेश की ओर से हुआ है, उसमें जो नियमावली है उसे ताक पर रखकर चुनाव करवाया गया। ये जो संघ बने हैं राजनीति से प्रेरित हैं। स्वतंत्रता सेनानियों की बजाय यह राजनीतिक संघ बना है। इन चुनावों का बहिष्कार यशवीर पटियाल, प्यार सिंह ठाकुर, देशराज ठाकुर, जगजीत सिंह, सुरजीत सिंह, प्रीतम चंद, रायसिंह, जगदेव, रेनू बाला, प्रकाश चंद, आतो देवी, वीर सिंह, बचित्र सिंह, युद्धवीर सिंह, सुरेश कुमार, जागीर सिंह रतन सिंह, ओंकार सिंह, सुभाष चंद्र आदि ने किया है। उधर, अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि चुनावों का बहिष्कार अध्यक्ष न बनाए जाने पर पूर्व अध्यक्ष व उनके साथ दो तीन सदस्यों ने किया है। करीब तीन दर्जन सदस्यों ने उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना है। वह सरकार से शीघ्र स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के गठन करने और इस वर्ग की समस्याओं का समाधान करने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed