फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   question on electricity board

बिजली बोर्ड में पोल खरीद मामले की हो जांच : संघ

Tue, 03 Sep 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ का सम्मेलन एनजीओ भवन हमीरपुर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रदीप ठाकुर ने की। सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर और प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश तकनीकी कर्मचारी जागरण अभियान चलाया गया है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रदेश के तकनीकी कर्मचारियों को संघ की उपलब्धियों के बारे में जागृत किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तकनीकी कर्मचारियों का हमेशा से उत्पीड़न किया जा रहा है। जो बात प्रबंधक वर्ग से वार्ता में तय होती है, वैसे आदेश जारी नहीं होते हैं। उससे मिडल मैनेजमेंट गलत आदेश करवा देती है। ऐसे में तकनीकी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जूनियर टी-मेट शब्द हटाने के लिए तकनीकी कर्मचारी संघ ने पहले भी प्रयास किए हैं और आगे भी करेगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो हाल ही में बिजली बोर्ड में पोल खरीदे गए हैं वह ज्यादा दाम में खरीदे गए हैं। इस खरीद में भ्रष्टाचार की आशंका है। तकनीकी कर्मचारी संघ का मानना है कि अगर इसकी जांच हो तो बड़ा घोटाला सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मीटर बदलने के 2360 रुपये दिए जा रहे हैं जबकि पहले यह मात्र 300 रुपये में बदले गए हैं। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान अजय पराशर, उपप्रधान अरुण ठाकुर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री नेकराम ठाकुर, संगठन मंत्री सालीग्राम एवं अन्य कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed