{"_id":"6754743f7893799ed2087a6f","slug":"pwd-officials-should-show-promptness-in-development-works-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-142648-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तत्परता दिखाएं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तत्परता दिखाएं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी : सुरेश
Sun, 08 Dec 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 08 Dec 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कार्यालय मेंं आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते भोरंज विधायक सुरेश कुम
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी विकास कार्यों को लेकर तत्परता दिखाएं और इन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने जारी किए। वह शनिवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के सम्मेलन हॉल में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि नई प्रस्तावित डीपीआर पर सभी एसडीओ पूरा होमवर्क करें, ताकि इन्हें मंजूरी दिलाने वाले में कोई भी अड़चन न आ सके। उन्होंने कहा कि प्लानिंग की बैठक से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी होनी चाहिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई, नाबार्ड, सीआरआईएफ, और स्टेट फंड के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि, विधायक ने छोटे गांवों और बस्तियों को भी सड़कों से जोड़ने के लिए फील्ड निरीक्षण और विवादों के समाधान पर बल दिया।
बैठक के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्राथमिकता वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसई विजय चौधरी ने सड़कों, पुलों और भवनों की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सड़कों के उन्नयन में देरी पर ठेकोदारों को जारी करें नोटिस
समीक्षा बैठक के दौरान बस्सी-सरकाघाट, पट्टा-अवाहदेवी सहित कुछ सड़कों के उन्नयन में हो रही देरी पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों के उन्नयन कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इनके ठेकेदारों और फर्मों को नोटिस जारी करें और अविलंब कार्य पूरा करने के लिए कहें।
सड़कों को बार-बार खोदने की नौबत न आए
विधायक ने सड़क निर्माण के दौरान जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, बीएसएनएल, और मोबाइल कंपनियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि सड़कों को बार-बार खोदने की नौबत न आए। इसके अलावा हमीरपुर बस स्टैंड, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, नादौन इंडोर स्टेडियम और मिनी सचिवालय बड़सर जैसे प्राथमिक वाले बड़े प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से पूरे करने का आदेश दिया। किसी भी बाधा की स्थिति में तुरंत सरकार को अवगत कराने का निर्देश दिया। बैठक में ठेकेदारों को निर्देश दिया कि वे हर साइट पर अलग-अलग मशीनरी और श्रमिक उपलब्ध कराएं, ताकि सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों।