फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PWD demolished illegal construction in Bharedi

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में पीडब्ल्यूडी ने अवैध निर्माण तुड़वाया

Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भरेड़ी में फुटपाथ निर्माण और नालियों के निर्माण के लिए व्यापारियों ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सहयोग से अवैध निर्माण को तुडवाया है।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग ने मलवे को उठा भी लिया है। भरेड़ी में बस ठहराव से पीएनबी भरेड़ी की तरफ सड़क के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग ने फुटपाथ निर्माण व नालियों के निर्माण के लिए निशान लगाए थे। स्थानीय लोगों को स्वयं अवैध निर्माण तोड़ने के निर्देश दिए थे। इस पर स्थानीय व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग का सहयोग किया और स्वयं अवैध निर्माण को तुड़वा दिया। इस पर विभाग ने लोगों का धन्यवाद किया है। विभाग ने तोड़े हुए मलवे को उठवा दिया है। इससे भरेड़ी में फुटपाथ व नालियों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, बस्सी से तताहर सड़क पर पुलियों का कार्य भी पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने सहयोग किया है। शीघ्र ही नालियों व फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed