फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Purchase of ten beetle goats completed in the first goat breeding center of the state

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश के पहले बकरी प्रजनन केंद्र में दस बीटल बकरियों की खरीद पूरी

Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के पहले बकरी प्रजनन केंद्र में बीटल नस्ल की बकरियों को लेकर खरीद शुरू हो गई है। पशु पालन विभाग ने जिला कांगड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र और पशु महाविद्यालय पालमपुर से इनकी खरीद की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 26 जनवरी से पहले बकरी प्रजनन केंद्र ताल में दस बकरियों को कांगड़ा जिले से लाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला पशुपालन विभाग के बकरी प्रजनन केंद्र ताल में 100 बीटल नस्ल की बकरियां और दस बकरे रखने हैं। एक कनाल भूमि में बने प्रजनन केंद्र भवन में इन्हें रखा जाएगा। विभाग के अधिकारी सिर्फ बीटल नस्ल की बकरियों को ही इस प्रजनन केंद्र में रखने जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से एक करोड़ खर्च करके इस प्रजनन केंद्र के भवन को तैयार किया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में कोई भी बकरी प्रजनन केंद्र नहीं है। यह प्रदेश का पहला बकरी प्रजनन केंद्र होगा। प्रारंभिक चरण में विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा से बीटल नस्ल की छह बकरियां और एक बकरे को खरीद लिया गया है। 26 जनवरी से पहले ही प्रजनन केंद्र में पहुंचा दिया जाएगा। इसके अलावा पशुपालन महाविद्यालय पालमपुर से दो बकरियों और एक बकरे को खरीदा गया है। इन्हें भी 26 जनवरी से पहले प्रजनन केंद्रों में लाया जाना है। विभाग के अधिकारी असली बीटल नस्ल की बकरियां ही केंद्र में रखेंगे। हालांकि, मिश्रित नस्ल की बीटल बकरियां तो विभाग के अधिकारियों को बहुत मिल रही हैं लेकिन केंद्र में शुद्ध बीटल नस्ल की बकरियों को ही रखा जाना है। पशु पालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शुद्ध बीटल नस्ल की बकरियों को पंजाब और हरियाणा में भी तलाश रहे हैं। वर्ष 2024 तक इस प्रजनन केंद्र में सौ बकरियों के साथ दस बीटल नस्ल के बकरों को रखने की योजना है। वर्ष 2025 से स्थानीय किसानों को इस प्रजनन केंद्र से बीटल बकरियों के बच्चे सस्ते मूल्यों पर बेचना शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला पशुपालन विभाग प्रजनन केंद्र के सहायक निदेशक संजीव कालिया ने बताया कि शुद्ध बीटल नस्ल की दस बकरियों को खरीद लिया गया है। इन्हें जल्द ही कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा और पशु महाविद्यालय पालमपुर से लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed