{"_id":"616ae1ec9038ed0b7d695236","slug":"pulses-missing-from-depots-in-festive-season-hamirpur-hp-news-sml3873882165","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में डिपुओं से दालें गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में डिपुओं से दालें गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक जिले के डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल रहा है। सरकार के आदेशानुसार हर माह के पहले सप्ताह राशन का वितरण करना जरूरी है, लेकिन अब आधा माह बीत जाने पर भी डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर उपभोक्ता पहले और दूसरे सप्ताह में राशन लेने डिपुओं में पहुंचते हैं, लेकिन अभी तक दालों की सप्लाई नहीं पहुंची है। सभी उपभोक्ताओं को हर माह डिपुओं में तीन दालें दी जाती हैं। इसमें चने की दाल, उड़द और मसर की दाल शामिल है। अभी तक जिले के कई डिपुओं में दालें नहीं मिली हैं।
ऐसे में जिन डिपुओं में दालों का वितरण नहीं हुआ है, उन्हें एक बार फिर से दालें लेने के लिए डिपुओं में आना पड़ेगा। वहीं, त्योहार का सीजन होने से लोगों के घरों में रिश्तेदारों व सगे संबंधियों का आना शुरू हो गया है। ऐसे में लोग दुकानों में बाहर महंगे दामों पर दालें खरीदने पर मजबूर हो गए हैं। महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला में कुल 144458 उपभोक्ता हैं।
इसमें एपीएल में 101705, अंत्योदय में 10143, बीपीएल में 18757, पीएचएच में 13859 उपभोक्ता हैं। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला खाद्य नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि अभी तक दालों की सप्लाई आ रही है। पूरी तरह सप्लाई आते ही दालों का भी वितरण किया जाएगा।