फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Public participation is necessary to eradicate drug addiction: SP

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी जरूरी : एसपी

Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Public participation is necessary to eradicate drug addiction: SP
सुजानपुर में आयोजित वार अंगेस्ट ड्रग्स कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत : संवाद
सुजानपुर में मंगलवार को वार अंगेस्ट ड्रग्स कार्यक्रम में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। वार अंगेस्ट ड्रग्स कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सुजानपुर में किया गया। सुजानपुर थाना क्षेत्र की सभी 32 ग्राम पंचायतों और एक नगर पंचायत के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, उपमंडल अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों व लोगों ने भाग लिया। एसपी भगत सिंह ने हमीरपुर वैड़ (वार अंगेस्ट ड्रग्स) कार्यक्रम के संदर्भ में उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी। भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इसलिए पुलिस ने नशे के विरुद्ध यह अभियान छेड़ा है। हर थाना क्षेत्र में जाकर कार्यक्रमों का आयोजन किया रहा है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत जन सहयोग और भागीदारी से आपूर्ति शृंखला को पूर्णतया ब्लॉक करना है। जिले में नशे के पीड़ितों को चिह्नित करके चिकित्सा सहायता व पुनर्वास प्रदान करवाना है। बच्चों और युवाओं का नशे से बचाव करना व सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से नशे मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए सही ढंग से मूल्यांकन व विश्लेषण करके उसका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed