फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Protest against suspension of President of Electricity Board Employees Union Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ नादौन के अध्यक्ष को निलंबित करने पर किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Protest against suspension of President of Electricity Board Employees Union Nadaun
कोहला में आयोजित जागरूकता शिविर में किसानों को पौधे बांटते विभागीय अधिकारी। स्रोत: संस्थान - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
नादौन(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ इकाई नादौन ने सोमवार को नादौन के अध्यक्ष नितिश भारद्वाज को निलंबित किए जाने के विरोध में गगाल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों, इंजीनियर्स, पेंशनर और बिजली उपभोक्ताओं ने संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं संयोजक जिला संयुक्त संघर्ष समिति कामेश्वरदत्त शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा भी उपस्थित रहे। कामेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि नितिश भारद्वाज का निलंबन पूर्ण रूप से अनुचित व अलोकतांत्रिक है।
विज्ञापन

इस तरह के दमनात्मक कार्रवाई करके बोर्ड का प्रबंधक वर्ग और प्रदेश सरकार कर्मचारियों में दहशत पैदा कर उनका मनोबल गिराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के अंदर उग्र आंदोलन खड़ा होगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी। शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड लिमिटेड में लगभग 12 हजार पद रिक्त होने के बावजूद नए युवाओं की भर्ती करने की बजाय बोर्ड मैंनेजमेंट और प्रदेश सरकार एकतरफा निर्णय लेते हुए नियमों के विपरीत पदों को समाप्त करने में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने मुख्यमंत्री से युक्तिकरण के नाम पर समाप्त किए गए पदों को बहाल करने, नए भर्ती शुरू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने जैसे महत्वपूर्ण मसलों पर अतिशीघ्र संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक बुलाने का आग्रह किया। शर्मा ने सभी कर्मचारियों, इंजीनियर्स, पेंशनर्स व उपस्थित बिजली उपभोक्ताओं से 18 फरवरी को ऊना में आयोजित महापंचायत में भाग लेने का आग्रह किया।

इस मौके पर पेंशनर्स फोरम के जिला महासचिव विजय शर्मा, इंजीनियर बीके शर्मा इंप्लाइज यूनियन के संयुक्त सचिव पंकज परमार, इकाई सचिव रजत कौंडल, वरिष्ठ उपप्रधान आशीष शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed