{"_id":"65e1c8b0a5a73284e503692f","slug":"proposal-sent-to-health-directorate-for-24-hour-services-in-dhaneta-and-bhota-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122616-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धनेटा और भोटा में 24 घंटे सेवाओं के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धनेटा और भोटा में 24 घंटे सेवाओं के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर है 30-30 गांवों की आबादी
जिला स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय को स्थायी सेवाओं के लिए भेजी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा मेें पूरा सप्ताह 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा पर आसपास के 30 गांवों के लोग निर्भर हैं और पीएचसी धनेटा पर भी 30 के करीब गांव निर्भर हैं। ऐसे में इन दोनों पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक भेजे जाते हैं। हाल ही में पीएचसी भोटा में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं जबकि धनेटा में फिलहाल यह सेवा बंद हैं।
जहां से चिकित्सक आते हैं वहां के लोगों को मुश्किल होती है और चिकित्सकों को भी इतनी दूर आने जाने में खासी दिक्कत होती है। ऐसे में इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। लोगों रमेश कुमार, विनय कुमार, कृष्ण चंद आदि ने कहा कि यहां पर स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति हो ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दो चार न होना पड़े। इस बारे मेें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि निदेशालय से इस बारे में जानकारी मांगी थी। इन अस्पतालों में स्थायी तौर पर चौबीस घंटे सेवाओं के लिए कितने स्टाफ और संसाधनों की जरूरत है, इस संदर्भ में विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया है।