फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Proper staying arrangements for youth in Army recruitment rally at Hamirpur

सेना भर्ती रैली में होगा युवाओं के ठहरने का प्रबंध

Wed, 20 Jan 2016 06:18 PM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Proper staying arrangements for youth in Army recruitment rally at Hamirpur

जिला में होने वाली सेना भर्ती रैली में युवाओं को ठहरने की चिंता नहीं सताएगी। भर्ती के दौरान छात्रों के ठहरने का प्रबंध करेगा। दूरदराज से आने वाले युवाओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, बस स्टैंड से भर्ती रैली स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज बडू़ तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


इससे युवाओं को भर्ती स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। ढाबा मालिकों को भी रेट लिस्ट लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि युवाओं से खाने के मनमाने दाम न वसूले जा सकें। शिकायत मिली तो ढाबा मालिकों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पिछली भर्ती के दौरान सेना भर्ती कार्यालय में रहने और खाने को लेकर शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले युवाओं के लिए रहने का उचित प्रबंध नहीं था। इसके चलते युवाओं ने बस स्टैंड और भर्ती स्थल पर रातें गुजारीं। वहीं, ढाबा मालिकों ने भी खाने के मनमाने दाम वूसले गए। शिकायत के बाद सेना भर्ती निदेशक ने जिला प्रशासन से युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने भी हर संभव सहायता देने को कहा है। भर्ती रैली का आयोजन 23 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा। भर्ती में हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना के युवा भाग लेंगे। साथ ही, बाहरी राज्यों के लिए भी भर्ती आयोजित की जा रही है। करीब 15,918 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जीडी के लिए 8961, लिपिक के लिए 6608 और टेक्निकल के लिए 349 युवा किस्मत आजमाएंगे।


सेना भर्ती रैली के दौरान प्रशासन ने युवाओं के ठहरने के लिए हर संभव सहायता देने को कहा है। साथ ही ढाबा मालिकों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। युवाओं को सही सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- रोहित कुशवाहा, सेना भर्ती निदेशक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed