फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Promotion quota of graduate JE should be increased from five to 30 percent

पांच से बढ़ाकर 30 फीसदी किया जाए ग्रेजुएट जेई का पदोन्नति कोटापांच से बढ़ाकर 30 फीसदी किया जाए ग्रेजुएट जेई का पदोन्नति कोटा

Sat, 16 Oct 2021 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Promotion quota of graduate JE should be increased from five to 30 percent
बिजली बोर्ड के ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता हमीरपुर में बैठक के दौरान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन हमीरपुर जोन की बैठक जोनल अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संगठन के महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि बैठक की शुरुआत इसमें उपस्थित नवनियुक्त ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं का स्वागत करके तथा उन्हें बोर्ड की कार्यशैली व संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत करवाकर की गई। इस दौरान संगठन की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। संगठन की मुख्य मांग में ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता का पदोन्नति कोटा फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी करने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि पहले ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता का पदोन्नति कोटा ज्यादा हुआ करता था, जबकि उस समय बोर्ड में ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता की संख्या भी काफी कम हुआ करती थी।
विज्ञापन

जिसे विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने के लिए समय-समय पर आरएंडपी नियमों में संशोधन करके कम कर दिया गया। वर्तमान में यह कोटा महज पांच फीसदी रह गया है। जबकि वर्तमान में ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं की संख्या 400 से अधिक है। संगठन ने ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं का पदोन्नति कोटा उन्हें वापस देने की मांग की है और बोर्ड में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के हिसाब से कोटा विभाजन करने तथा ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता की वर्तमान संख्या के आधार पर लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के पदोन्नति कोटा की तर्ज पर पदोन्नति देने की मांग की गई।
विज्ञापन

अन्य मांगों में आईटी इंजीनियर को फील्ड में नियुक्ति देने की बजाय आईटी विंग का गठन शीघ्र करने, विभिन्न विभागों की मांग पर दूसरे इंजीनियर कैडर की तरह ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता को भी डेपुटेशन पर पदोन्नत कर भेजने की मांग भी की गई। संगठन ने बिजली बोर्ड से गुहार लगाई है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं को आंदोलन की राह पर चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed