फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Promote HRTC drivers: Union

एचआरटीसी के चालकों को पदोन्नत करें : यूनियन

Sat, 12 Mar 2022 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Promote HRTC drivers: Union
हमीरपुर में निगम के चालक यूनियन के स्थापना दिवस के मौके पर झंडा लगाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन का दसवां स्थापना दिवस एचआरटीसी कार्यशाला हमीरपुर में मनाया। इस मौके पर झंडा लगाकर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि 12 मार्च 2013 को यूनियन की स्थापना हुई थी। बीते वर्ष मंडी में आयोजित यूनियन के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी। यूनियन ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि निगम के चालकों को नियमानुसार पदोन्नत कर वरिष्ठ चालक का पदनाम देकर सेवानिवृत्ति दी जाए लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई है।
यूनियन के पदाधिकारी सचिवालय में जाकर भी मुख्यमंत्री को मांग के बारे में बता चुके हैं। मांग पूरी न होने के कारण प्रदेशभर के निगम चालकों में रोष है। यूनियन के प्रेस सचिव जगरनाथ ने कहा कि इस मांग के बारे में चालकों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी अवगत करवाया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। स्थापना दिवस के मौके पर चालकों ने मुख्यमंत्री और निगम प्रबंधन से चालकों की इस मांग को पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चालकों ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो प्रदेशभर के 4200 चालक आंदोलन करेंगे। इस मौके पर डिपो प्रधान पवन कुमार ठाकुर, अमर नाथ, कश्मीर चंद, बलवहर सिंह, सुरजीत सिंह, चमन लाल, रमेश चंद, पवन कुमार, पप्पू राम, संजीव, राजेश राणा, प्रवीण कुमार, कमलदेव, विजय कुमार, पृथ्वी चंद, मनमोहन, अमरजीत सिंह, सतीश कुमार, राकेश कुमार, सुरजीत कुमार, सुनील कुमार, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed