फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Procession taken out with band on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati

Hamirpur (Himachal) News: महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर बैंडबाजे के साथ निकाली शोभा यात्रा

Sat, 04 Nov 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with band on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati
आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर हमीपुर बाजार में रैली निकालते आर्य समाज
हमीरपुर। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे विश्व में द्विवार्षिक समारोह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्य बाजार हमीरपुर में बैंडबाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ, भजन व उपदेश के उपरांत ध्वजारोहण से किया गया। इसके बाद स्वामी दयानंद चौक से आर्य समाज भवन तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें डीएवी हमीरपुर और डीएवी कांगू के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन


साथ ही शोभायात्रा में आर्य प्रतिनिधि हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों और आर्य समाज हमीरपुर के सदस्यों ने भी भाग लिया। आर्य समाज हमीरपुर के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा और योग नंदा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस वार्षिक उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस आयोजन में विद्वान गार्गी कन्या गुरुकुल उत्तर प्रदेश के चेतन देव, बहन अलका आर्य बदायूं उत्तर प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश से वीरी सिंह आर्य विशेष रूप से भजन और उपदेश करेंगे। कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर को यज्ञ, भजन व उपदेश के उपरांत लंगर के साथ होगा। महर्षि दयानंद के वैदिक शिक्षा के उत्थान, स्वदेशी शासन की श्रेष्ठता व समाज सुधार में दिए गए अद्भुत योगदान के दृष्टिगत भारत सरकार ने इसे ज्ञान पर्व के रूप में दो वर्ष तक मनाने का निर्णय लिया है। उसी शृंखला में आर्य समाज हमीरपुर भी अपना वार्षिकोत्सव तीन से पांच नवंबर तक बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed