फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati

Hamirpur (Himachal) News: महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati
आर्य समाज के लोग हमीरपुर बाजार में शोभा यात्रा निकालते हुए। स्रोत संघ - फोटो : 1
हमीरपुर। आर्य समाज हमीरपुर की ओर से शुक्रवार महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह के समय आर्य समाज भवन में हवन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत स्वामी दयानंद चौक से आर्य समाज भवन तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में काफी संख्या में लोग व डीएवी के छात्र शामिल रहे। शोभायात्रा में डीएवी के विद्यार्थियों ने नारे लगाए और आर्य समाज से प्रेरित झांकी निकाली। तीन दिवसीय उत्सव में भजन उपदेशिका अंजलि आर्य, पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के उपदेश आचार्य नारायण सिंह व वीर सिंह आर्य विशेष रूप से अपने उपदेशों व भजनों का ज्ञान गंगा का प्रवाह करेंगे।
विज्ञापन

30 नवंबर रविवार को एक बजे से आर्य समाज भवन हमीरपुर में ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में मौजूद डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी देश का विकास उसकी युवा पीढ़ी के कारण ही संभव हो पता है। यह हमारा कर्तव्य है कि युवा पीढ़ी को नशे व मोबाइल की गलत आदतों से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज हमीरपुर में महासचिव योगराज नंदा ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। आज उनका 201वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed