फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Process of counting of votes explained to supervisors and assistants

Hamirpur (Himachal) News: सुपरवाइजरों और सहायकों को समझाई मतगणना की प्रक्रिया

Sat, 06 Jul 2024 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
बचत भवन में मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया के साथ-साथ मतगणना की तैयारियां भी आरंभ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बचत भवन में मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों के लिए प्रथम प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद पोस्टल बैलेट के मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों के लिए भी हमीर भवन में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।


इन प्रशिक्षण सत्रों के दौरान एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 13 जुलाई को बॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के हॉल नंबर 308 में की जाएगी। उन्होंने सभी मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों से कहा कि मतगणना प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें, ताकि 13 जुलाई को इस प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ और किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद के बगैर संपन्न करवाया जा सके। इस अवसर पर तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार राजेश कौंडल, ईवीएम-वीवीपैट मास्टर ट्रेनर विजय चौहान, प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज और अन्य अधिकारियों ने भी मतगणना सुपरवाइजरों और मतगणना सहायकों का मार्गदर्शन किया। इन प्रशिक्षण सत्रों के अलावा मतदान ड्यूटी पर तैनात होने वाली महिला पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए भी जिला परिषद के हॉल में पूर्वाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान महिला अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed