फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   private vehical used as a texy, two captured

गलोड़ में निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर पुलिस कसा शिकंजा

Sun, 26 Jul 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गलोड़ और अन्य आसपास के क्षेत्रों से निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर दो वाहन चालकों को पकड़ा गया है। जय गुग्गा टैक्सी यूनियन ने आरोप लगाया कि निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने का प्रचलन दिन प्रतिदिन घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है। खुद टैक्सी यूनियन के सदस्य ऐसे ही कई निजी वाहनों को रोज पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं। मगर पुलिस इन लोगों को नहीं पकड़ रही। यूनियन के सदस्यों प्रधान यशपाल, पूर्व प्रधान विष्णु शर्मा की अगुवाई में निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर दो चालकों को पुलिस के हवाले किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उनकी रोजी-रोटी बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में निजी वाहन चालक सरकार के साथ-साथ उनकी रोजी-रोटी पर भी डाका डाल रहे हैं। प्रधान यशपाल शर्मा ने मांग की है कि पुलिस को ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की सख्त जरूरत है। यूनियन के सदस्यों ने कहा है कि यदि निजी वाहनों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो सभी टैक्सी यूनियन के सदस्य अपनी गाड़ियों की चाबियां जिला परिवहन अधिकारी हमीरपुर को सौंप देंगे। पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस को 2 लोगों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों निजी गाड़ियों के कागजात जब्त कर लिए हैं। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस हमेशा गैरकानूनी तरीके से सवारियां ढोने वालों पर कार्रवाई करती रहती है। भविष्य में भी गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed