फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private telecom companies increased prices and consumers connected to BSNL

Hamirpur (Himachal) News: निजी टेलीकॉम कंपनियों ने बढ़ाए दाम तो बीएसएनएल से जुड़े उपभोक्ता

Sun, 13 Oct 2024 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
पिछले दो माह में बीएसएनएल बिजनेस एरिया में जुड़े हैं 15 हजार उपभोक्ता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों ने जुलाई में अपने टैरिफ के दाम बढ़ाए हैं। इससे नाराज हुए उपभोक्ताओं ने सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का दामन थाम लिया है। टेलीकॉम के क्षेत्र में खुद को स्थापित करने में संघर्ष कर रही भारत संचार निगम लिमिटेड के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ रहा है। बीएसएनएल बिजनेस एरिया हमीरपुर के तहत पिछले दो माह में बीएसएनएल ने काफी संख्या में नए ग्राहक जोड़े हैं। बिजनेस एरिया हमीरपुर के तहत जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर आता है। दो माह पहले बिजनेस एरिया हमीरपुर के तहत मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या करीब दो लाख थी। अब दो महीने के बाद यह संख्या बढ़कर 2 लाख 15 हजार हो गई है। बीते दो माह में बीएसएनएल ने करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ा है। इनमें नए सिम खरीदने वाले तथा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का उपयोग करने वाले ग्राहक शामिल हैं। निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों ने 3 जुलाई को अपने टैरिफ में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी कर दी थी। दो दशक पहले बीएसएनएल की सिम हासिल करने के लिए उपभोक्ताओं में काफी मांग थी। निजी कंपनियों की दस्तक देते ही यह मांग कम होने लगी थी। इसके साथ 5जी के दौर में बीएसएनएल 4 जी नेटवर्क की सिम ही जारी कर रहा था। इससे भी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में कमी आ रही थी। बीएसएनएल हमीरपुर के प्रधान महाप्रबंधक अजीत कुमार ने कहा कि बिजनेस एरिया हमीरपुर के तहत पिछले दो माह में करीब 15 हजार नए उपभोक्ता भारत संचार निगम लिमिटेड से जुड़े हैं।




बॉक्स



कई उपभोक्ता असमंजस में



बीएसएनएल की सेवा ठीक न होने से कई उपभोक्ता अभी असमंजस में हैं कि वह बीएसएनएल से जुड़ें या नहीं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई जगहों पर बीएसएनएल का नेटवर्क ही नहीं होता है। अगर बीएसएनएल अपनी सेवा को दुरुस्त कर दें तो निजी कंपनियों की मनमानी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed