फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   private school dimand fees

लॉकडाउन में भी फीस मांग रहे प्राइवेट स्कूल, अभिभावकों में आक्रोश

Wed, 13 May 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लॉकडाउन में जिले के प्राइवेट स्कूल संचालक बच्चों के अभिभावकों से फीस मांग रहे हैं। अभिभावकों ने इसका विरोध किया है। हालांकि, सरकार और शिक्षा विभाग ने 3 माह तक स्कूलों को फीस न मांगने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कई निजी स्कूल बच्चों से इस अवधि की फीस मांग रहे हैं। इसे सबसे ज्यादा परेशानी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे अभिभावकों को हो रही है। लॉकडाउन में पहले ही उनका कार्य बंद है और वेतन इत्यादि कम या नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ऊपर से स्कूलों की ओर से फीस मांगने पर उनकी चिंता बढ़ गई है। लॉकडाउन में वैसे ही उन्हें घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। ऊपर से फीस मांगे जाने पर उन्हें और परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों में अरुण कुमार शर्मा, रवि कुमार, सुनीता देवी, जगमोहन, अजय कुमार का कहना है कि उनके बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं। लॉकडाउन में स्कूल प्रबंधन उनसे फीस मांग रहे हैं। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है। पहले ही लॉकडाउन में बजट बिगड़ गया है और घर पर बैठे हैं। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर बीके नड्डा का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार 3 माह तक प्राइवेट स्कूल फीस नहीं मांग सकते हैं। इस संबंध में स्कूलों को पत्र भी भेजे गए हैं। फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed