{"_id":"60915aaf8ebc3ef640368b27","slug":"private-buses-remained-closed-for-the-second-day-hrtc-complied-with-duty-hamirpur-hp-news-sml3693298131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बंद रही निजी बसें, एचआरटीसी ने निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बंद रही निजी बसें, एचआरटीसी ने निभाया फर्ज
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोनाकाल में निजी बसों की हड़ताल ने लोगों की तकलीफों को और बढ़ा दिया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए सफर के दौरान अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भी बसें नहीं मिल रही हैं। संकट की इस घड़ी में एचआरटीसी मानवता का फर्ज निभा रहा है। समय पर वेतन नहीं मिलने के बावजूद एचआरटीसी के तमाम कर्मचारी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में जुटे हैं।
हमीरपुर बस डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने खुद बस स्टैंड में पहुंच कर बसों की आवाजाही सुनिश्चित करवाई। उन्होंने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए मंगलवार से 10 अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर शुरू की हैं, ताकि लोगों को जरूरी कार्यों के लिए यातायात की समस्या से न जूझना पड़ा। दो दिन से जारी निजी बसों की हड़ताल के कारण लोगों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, निजी बसों की हड़ताल और एचआरटीसी में ओवरलोडिंग को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को बहुत कम लोग घर से बाहर निकले। मंगलवार को निगम की बसों में 50 से 60 फीसदी ही सवारियां नजर आईं।
उधर, एचआरटीसी हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि हमीरपुर में दस अतिरिक्त बसें शुरू की गई हैं, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।