{"_id":"62bf3d33c55e7d583b12c9a1","slug":"private-buses-ran-empty-on-the-roads-government-remained-full-hamirpur-hp-news-sml413903936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर खाली दौड़ीं निजी बसें, सरकारी रहीं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर खाली दौड़ीं निजी बसें, सरकारी रहीं फुल
विज्ञापन
जंदड़ू के लिए लगी निगम की बस में मौजूद यात्री। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्थान: हमीरपुर बस स्टैंड। समय 12 बजकर 40 मिनट हुए हैं। हमीरपुर से जंदड़ू वाया टौणी देवी सरकारी बस में सवारियां बैठ रही हैं। इसमें पुरुष यात्री कम हैं, जबकि महिला यात्री अधिक हैं। सरकारी बसों में 50 फीसदी किराये में छूट के चलते महिलाओं ने निजी बसों में जाने के बजाय कुछ समय बस स्टैंड पर ही बिताकर इस रूट पर जाने वाली सरकारी बस का इंतजार किया। बस के आने पर महिलाओं ने इस पर बैठकर सफर किया।
वहीं, निजी बसों में सवारियां कम ही नजर आईं। अधिकतर रूटों पर निजी बसें एक या दो सवारियों के साथ दौड़ती हुई दिखीं। जबकि, निगम की बसों में सवारियों की खूब भरमार रही। 12 बजकर 50 मिनट हुए हैं और हमीरपुर से अणु, बल्ह रूट पर सरकारी बस लगी है। इसमें भी महिलाएं अब सात की बजाय पांच रुपये में अणु पहुंचने की बात कह रही हैं, लेकिन परिचालक ने अभी तक सात रुपये ही लगने की बात कही।
परिचालक ने कहा कि जल्द ही पांच रुपये किराया होगा, लेकिन जब तक अधिसूचना नहीं होती तब तक सात रुपये ही लगेगा। इस बस में बैठे यात्रियों का कहना है कि लोकल सवारियों को वैसे भी निजी बस चालक नहीं बैठाते हैं और अगर बैठा भी लें तो कई बार खुले पैसे न होने का बहाना बनाकर सात की बजाय दस रुपये ही रख लेते हैं। अब पांच रुपये किराया होगा तो यात्रियों को लाभ होगा। वहीं, इसी समय बस अड्डे पर मौजूद निजी बसों में कम ही सवारियां बैठी हैं। महिलाएं सरकारी बसों का इंतजार कर रही हैं। जबकि, निजी बसों में वे ही महिलाएं जा रही हैं जिसके रूट पर निगम की कोई बस नहीं हैं। इस संबंध में एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को 50 फीसदी किराये में छूट के साथ 30 जून से सुविधा शुरू हो गई है। अब न्यूनतम किराया पांच रुपये कर दिया है, वह भी जल्द ही लागू होगा।
विज्ञापन
रोजाना सफर करने वाली महिलाओं को मिली सौगात
झनिक्कर गांव के लिए हमीरपुर से पहले 35 रुपये किराया लगता था, अब 18 रुपये लग रहा है। महिलाओं को सरकार ने यह सौगात दी है। खासकर जो महिलाएं रोजाना ड्यूटी पर या अन्य कार्यों के लिए बस में सफर करती हैं, उन्हें फायदा होगा।
-हुक्मी देवी, यात्री, गांव झनिक्कर
महिलाओं के पैसे की होगी बच-
बस में पहले 15 रुपये किराया देना पड़ता था, लेकिन अब महज आठ रुपये में ही वह हमीरपुर पहुंच रही हैं। हालांकि, उसके घर तो नजदीक हैं, लेकिन 15 की बजाय आठ रुपये किराया हो गया है, जिससे पैसों की बचत होगी। निजी बस में जाने के बजाय सरकारी का दस मिनट इंतजार ठीक है।
-आशा देवी, हमीरपुर।
66 की जगह अब लगेगा महज 33 रुपये किराया
गांव फूलां द ग्रां के लिए हमीरपुर से पहले 66 रुपये किराया था। अब 33 रुपये लगेंगे। वह हर सप्ताह आवाजाही करती हैं, इसके चलते उन्हें काफी बचत किराये में होगी। सरकार ने महिलाओं के लिए सौगात दी है।
-कल्पना कुमारी, गांव फूलां द ग्रां
न्यूनतम किराया पांच होने से होगा ला-
गांव बल्ह जाने के लिए सात रुपये किराया देना पड़ता है। कई बार सात रुपये खुले नहीं होते तो दिक्कत होती है। अब न्यूनतम किराया पांच रुपये हो गया है। इससे लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य जगह जाने के लिए महिलाओं को 50 फीसदी किराये की छूट देना सराहनीय है।
-कुशला देवी, यात्री, गांव बल्ह।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतरीन कदम
गांव अणु जाने के लिए सात रुपये लगते हैं। अब बताया गया है कि पांच रुपये लगेंगे। सरकार जल्द ही न्यूनतम किराया पांच रुपये करे। वहीं, महिलाओं को 50 फीसदी किराये की सुविधा देकर सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतरीन कदम उठाया है।
-रेखा देवी, यात्री, गांव अणु निवासी।
50 फीसदी किराया ही महिलाओं से ले रहे-
निगम की बसों में 50 फीसदी किराया ही महिलाओं से लिया जा रहा है, लेकिन न्यूनतम किराया पांच रुपये लेने के आदेश अभी उच्चाधिकारियों की तरफ से नहीं आए हैं। जैसे ही आदेश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
-जय सिंह, एचआरटीसी बस परिचालक
निजी ऑपरेटरों और निगम दोनों को है घाटा : मनोज
सरकार ने आखिरी वक्त में चुनावी स्टंट खेला है। निगम और निजी बस ऑपरेटर पहले की घाटे में हैं। किराये में 50 फीसदी कटौती से और नुकसान होगा और साथ ही निजी ऑपरेटरों को भी। उन्होंने कहा कि निजी बसों में महिला सवारियां कम हो रही हैं। निजी ऑपरेटरों को इससे हानि होगी।
-मनोज कानूगो, निजी बस ऑपरेटर।