फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private buses ply less on the Jahu-Hamirpur route on holidays

Hamirpur (Himachal) News: अवकाश के दिन जाहू-हमीरपुर रूट पर कम चलती हैं निजी बसें

Mon, 01 Dec 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 01 Dec 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
यात्री परेशान, टैक्सियों में अधिक पैसे देकर करना पड़ता सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लदरौर (हमीरपुर)। अवकाश के दिन खासकर रविवार को जाहू-हमीरपुर रूट पर निजी बसें कम चलती हैं। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। यात्रियों को लंबी दूरी वाली सरकारी बसों पर निर्भर रहना पड़ता है या टैक्सियों का प्रयोग करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लदरौर, पट्टा, बलोखर से होकर जाहू से हमीरपुर रूट पर सामान्य दिनों में करीब आठ से दस निजी बस रूट हैं। लेकिन रविवार के दिन यह संख्या कम होकर दो से तीन रह जाती है। इस कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों में दलीप चंद, किशोर कुमार, अभिनव, सतीश शर्मा, सुमन लता, रीना शर्मा, संतोष कुमारी शैलजा चौहान ने बताया कि रविवार को निजी बसों का संचालन बहुत कम होता है। यदि बसें नहीं मिलती हैं तो यातायात के लिए अन्य साधनों का प्रबंधन करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग रखी है कि सामान्य दिनों की भांति रविवार को भी उचित मात्रा में निजी बसों की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन


कोट

-निजी बस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि रविवार को भी बसें चलाई जाएं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निजी बस संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।-अंकुश शर्मा, आरटीओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed