फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Principals and superintendents learned the functioning of GeM portal

Hamirpur (Himachal) News: प्रधानाचार्यों और अधीक्षकों ने सीखी जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली

Mon, 23 Sep 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
जेम पोर्टल से हो संस्थान के स्तर पर होने वाले सभी तरह के सामान की खरीद: अनिल
विज्ञापन

बाल स्कूल हमीरपुर में जेम पोर्टल संचालन को लेकर स्कूल प्रमुखों की हुई जिलास्तरीय कार्यशाला
एसपी ने नशे की समस्या के उन्मूलन, रैगिंग, पोक्सो एक्ट और युवाओं से संबंधित मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से सोमवार को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूल के प्रमुखों को गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस यानी जीईएम (जेम) पोर्टल की कार्यप्रणाली और इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों एवं उपक्रमों के माध्यम से सामान की खरीद की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में एसपी भगत सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जिला में नशे की समस्या के उन्मूलन, रैगिंग, पोक्सो एक्ट और युवाओं से संबंधित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर स्कूल प्रमुखों के साथ व्यापक चर्चा की। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने एसपी, अन्य अधिकारियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली को गंभीरता एवं गहराई के साथ समझने की अपील की। कहा कि संस्थान के स्तर पर होने वाले सभी तरह के सामान की खरीद इसी पोर्टल के माध्यम से की जानी चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रमुखों से नशे की समस्या के उन्मूलन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति धीरज कुमार और रवि कुमार ने स्कूल प्रधानाचार्यों, अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में सामान्य उपयोग के सामान और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए जेम एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। इससे सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और तत्परता सुनिश्चित होती है तथा संबंधित विभागों, संस्थानों या सार्वजनिक उपक्रमों के लिए भी यह पोर्टल बहुत ही सुविधाजनक साबित हो रहा है। कार्यशाला में राजेश भाटिया, मनोहर लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।


बाक्स:
एसपी भगत सिंह ने कहा कि जिला हमीरपुर में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और युवा पीढ़ी इसके जाल में फंस रही है। इसके खात्मे के लिए जिला पुलिस चार स्तरीय रणनीति पर कार्य करेगी। इसमें शिक्षकों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। एसपी ने कहा कि पुलिस की इस रणनीति के क्रियान्वयन में शिक्षकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शिक्षक सभी बच्चों के साथ लगातार संवाद करते रहते हैं तथा उन्हें अपने हर विद्यार्थी की पूरी जानकारी रहती है। नशे के उन्मूलन के लिए शिक्षकों और अभिभावकों सहित प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। प्रदेश सरकार ने हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए एक नीति भी अधिसूचित की है। जिस पर तेजी से कार्य किया जाएगा। हिमाचल पुलिस ने ड्रग फ्री हिमाचल एप लांच की है। इस एप पर शिकायत करने वाले का नाम व अन्य सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाती हैं। एसपी ने इस एप पर नशे के सौदागर की शिकायत करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed