{"_id":"669fc1956227ad1de107b4f3","slug":"principal-explained-the-importance-of-higher-education-in-life-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132013-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्राचार्य ने जीवन में उच्च शिक्षा का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्राचार्य ने जीवन में उच्च शिक्षा का महत्व बताया
विज्ञापन
धनेटा कॉलेज में किया गया दीक्षा आरंभ प्रेरणा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में मंगलवार को दीक्षा आरंभ प्रेरणा कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। डॉ. रजनीश कुमार ने नव आगंतुक विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिसर में अभिनंदन किया। उन्होंने महाविद्यालय स्तर की पढ़ाई के लिए किस तरह से तैयारी करनी चाहिए तथा जीवन में उच्च शिक्षा का क्या महत्व है, इस बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया।
डॉ. प्रीतम ने नव आगंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शिक्षण प्रक्रिया के बारे में बताया तथा पाठ्यक्रम, आंतरिक मूल्यांकन, वार्षिक परीक्षा और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियां जो पूरे वर्ष चलती हैं, उस बारे में अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय वातावरण में समायोजित होने और सहज महसूस करने में मदद करना, संस्कृति को विकसित करना, अन्य छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संबंध बनाने में उनकी सहायता करना तथा उन्हें आत्म अन्वेषण की भावना से परिचित करवाना है। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, प्रोफेसर अंजना, कुलबीर सिंह, विक्रम सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।