{"_id":"6666f1685b694a9ebe03207a","slug":"prime-minister-modi-is-sensitive-towards-farmers-ajay-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129361-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के प्रति संवेदनशील है प्रधानमंत्री मोदी : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के प्रति संवेदनशील है प्रधानमंत्री मोदी : अजय
Tue, 11 Jun 2024 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एपीएमसी हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों के प्रति संवेदनशील हैं। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त 9.03 करोड़ किसानों के खाते में डालकर लाभान्वित किया है।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति ने अजय शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गत 10 वर्षों में गरीब, महिला, युवा, किसान सभी वर्गों के हितों की रक्षा करते हुए सबका समान विकास किया है। देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने के साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों की मदद से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया और आने वाले वर्षों में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। संवाद