फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Primary Teachers' Union opposed the cluster system

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया क्लस्टर प्रणाली का विरोध

Sun, 28 Sep 2025 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Sep 2025 07:48 AM IST
विज्ञापन
संघ ने की तीन के स्थान पर एक ही जगह हाजिरी लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्राथमिक शिक्षा संघ खंड हमीरपुर ने विभाग की ओर से बनाई जा रही क्लस्टर प्रणाली का विरोध किया है। शनिवार को प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की गई है। किया। खंड प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि क्लस्टर तो पूर्व में भी सभी प्राथमिक पाठशालाओं के बने हैं। यह सभी क्लस्टर अच्छे से कार्य कर रहे हैं। एनईपी (नई शिक्षा नीति) 2020 के तहत क्लस्टर बनाए जा रहे हैं लेकिन एनईपी 2020 में ही कक्षा बार अध्यापक होने की बात कही गई है। इसके लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
नई शिक्षा नीति में कहीं भी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी या केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की शक्तियों को छीनने की बात नहीं कही गई है। इन अधिकारियों की शक्तियों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, ताकि भविष्य में उनकी शक्तियों के साथ उनके पद भी समाप्त कर दिए जाएं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने अंडर-12 टूर्नामेंट को बंद करना भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ खिलवाड़ बताया। नई शिक्षा नीति में सर्वांगीण विकास की बात की गई है जिसमें बच्चों की खेलों तथा सांस्कृतिक विकास को तवज्जो दी गई है। वर्तमान में विभाग की ओर से अंडर-12 टूर्नामेंट को बंद किया जा रहा है जो गलत है। बैठक में संघ ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार टेट की बाध्यता को भी समाप्त करने की बात कही। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की कि अध्यापकों को अनावश्यक डाक कार्यों और बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

मांग की कि तीन के स्थान पर एक ही जगह रजिस्टर पर हाजिरी लगाई जाए। अध्यापकों को टाइम स्केल के तहत 4 सितंबर 2014 का लाभ, मुख्य शिक्षक की पदोन्नति लाभ, 2016 से पेंडिंग एरियर, चार-चार पेंडिंग डीए किस्तों का लाभ शीघ्र अति शीघ्र दिया जाए। बैठक में चीफ पैटर्न सुनीता बनियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, महासचिव विरेंद्र राणा, मुख्य सलाहकार सुभाष कसाना, कोषाध्यक्ष जीवन कुमार, महालेखाकार वरुण ठाकुर, महिला विंग प्रधान रीना रानी, महासचिव महिला विंग अंजू राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला विंग सरोज कुमारी, राज्य प्रवक्ता अशोक पठानिया, सहसचिव अभिनव शर्मा तथा खंड प्रवक्ता सुशील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed