{"_id":"610595ff8ebc3eb9fd459208","slug":"primary-students-are-not-getting-mid-day-meal-rice-hamirpur-hp-news-sml378843889","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को नहीं मिल रहे मिड डे मील के चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को नहीं मिल रहे मिड डे मील के चावल
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के प्राइमरी स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को मिड डे मील के चावल नहीं मिल रहे हैं। विद्यार्थियों को मार्च से जून माह तक के चावल नहीं मिले हैं। इनमें से कई स्कूल ऐसे हैं, जिनके विद्यार्थियों को एक माह, कइयों को दो माह तो कइयों को तीन माह के चावल का कोटा नहीं मिला है।
इस कारण अभिभावकों और प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। जिले के स्कूलों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाल्टी, कुठेड़ा, पन्याला सराहकड़, घरथेड़ी, मुठान सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को मिड डे मील के चावल नहीं मिल रहे हैं।
बीते वर्ष सरकार ने महामारी के दौर में छात्रों को मिड डे मील का राशन घरद्वार देने की घोषणा की थी। इस पर बीते वर्ष अध्यापकों ने छात्रों को घर-घर जाकर राशन पहुंचाया है, लेकिन इस बार कई स्कूलों के अध्यापकों को राशन डिपुओं से बिना राशन के ही भेजा जा रहा है। इस पर अध्यापकों और अभिभावकों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। अभिभावकों और अध्यापकों में प्राथमिक शिक्षा संघ खंड हमीरपुर के प्रधान नरेश शर्मा, नाल्टी स्कूल की एसएमसी प्रधान रेखा देवी, अभिभावकों संतोष कुमारी, वरिंद्र कुमार, रमना, सुभाष कुमार, सरोज बाला, अशोक कुमार आदि का कहना है कि स्कूलों के बच्चों को दो माह का कम राशन दिया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि बीते वर्ष 12 माह का राशन दिया गया है। जब स्कूल खुले होते हैं तो दो माह की छुट्टियां होती हैं। इसके चलते विभाग अब इस बार पिछले वर्ष के दो माह का राशन काट रहा है, जो गलत है। इससे संघ और अभिभावकों में रोष है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को भी खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की ओर से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ प्रदीप कुमार ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। वह कहीं बाहर हैं। इस बारे पता करेंगे।
मांग के अनुरूप दिए जा रहे चावल
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद ने कहा कि शिक्षा विभाग से खाद्य आपूर्ति निगम को इस बार कम मांग आ रही है। इस कारण चावल शिक्षा विभाग की मांग और आवंटन प्रक्रिया अनुसार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज अधिक जानकारी दे सकते हैं। वहीं, खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज का मोबाइल स्विच ऑफ था।