फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Primary school with the help of one teacher, how will good results come?

Hamirpur (Himachal) News: एक-एक शिक्षक के सहारे प्राथमिक स्कूल, कैसे आएगा अच्छा परिणाम

Fri, 10 Jan 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 10 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। वार्षिक परीक्षाओं को दो माह से भी कम समय बचा है, लेकिन स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं। जिलेभर के 97 प्राथमिक स्कूल एक-एक जेबीटी शिक्षक के सहारे चल रहे हैं।
पूर्व में इन स्कूलों में दो से तीन जेबीटी शिक्षक कार्यरत थे, लेकिन शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों के मर्ज होने के बाद स्कूल अन्य स्कूलों में शिफ्ट हो गए हैं। इससे अब जिला के प्राथमिक स्कूलों में स्टाफ की कमी चल रही है।
विज्ञापन

97 प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के पद छह माह से अधिक समय से रिक्त चल रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग स्कूलों में रिक्त पदों को भरने में विफल साबित हो रहा है। अभिभावकों में सुमन कुमारी, रीता देवी, सलोचना देवी, राकेश कुमार, रामलाल, रोशन कुमार, विपिन आदि ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षक न होने से अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिल करवा रहे हैं। इससे कम विद्यार्थी होने से स्कूल बंद हो रहे हैं। 97 स्कूलों में एक-एक शिक्षक के ऊपर प्री-प्राइमरी से पांचवीं के साथ-साथ कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों को भरने के लिए आठ मार्च 2022 को साक्षात्कार लिए गए थे, जिसमें 86 शिक्षकों को नियुक्त किया है, लेकिन एकल शिक्षक वाले स्कूलों में जेबीटी शिक्षकोंं की नियुक्ति नहीं हुई।
इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से रिक्त जेबीटी शिक्षकों के पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed