फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Primary school children will be taught through sports

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा

Thu, 23 May 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
जून में 30 फीसदी स्कूलों में करवाए जाएंगे रेडीनेस मेले
विज्ञापन

स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों का होगा आयोजन, माताएं भी लेंगी भाग

विद्यार्थियों को दाखिले के प्रथम तीन माह खेल गतिविधियों से दी जाती है पाठ्यक्रम की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के 470 प्राथमिक स्कूलों में जून तक रेडीनेस (शारीरिक और बौद्धिक विकास) मेले आयोजित होंगे। अभी तक 70 फीसदी स्कूलों में ये मेले आयोजित हो चुके हैं जबकि 30 फीसदी स्कूलों में एक माह के भीतर इनका आयोजन किया जाएगा। रेडीनेस मेलों का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना और इन्हें निपुण बनाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि वे अपने बच्चों की प्रगति में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें। इसके अलावा पहली कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए तीन माह तक पाठ्यक्रम खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत प्री प्राइमरी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 7,500 रुपये प्रति स्कूल प्रदान किए गए हैं। इनमें से रेडीनेस मेले के लिए 1000-1000 का बजट जारी हुआ है। मेलों का आयोजन प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी किया जा रहा है। मेलों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

रेडीनेस मेले निपुण भारत मिशन के तहत पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, हिंदी में निपुण बनाने के लिए करवाए जाते हैं। इस बारे में प्री-प्राइमरी के जिला समन्वयक भवानी सिंह ने कहा कि मेलों में जहां बच्चों को निपुण बनाने पर कार्य किया जाएगा वहीं इस दौरान अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed