फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Primary Health Center and Veterinary Hospital will open in Lambalu

लंबलू में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय

Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Primary Health Center and Veterinary Hospital will open in Lambalu
हमीरपुर की लंबलू पंचायत में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री जयराम ठाक? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू में 165 करोड़ लागत की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। लंबलू में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लंबलू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पताल खोलने, पशु औषधालय ताल को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा राजकीय उच्च पाठशाला भरठियाण को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संभवत: पहली बार एक ही दिन में 165 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया है। 38.31 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास दो वर्ष पूर्व किया गया था।
विज्ञापन

इस योजना के माध्यम से डुग्घा पंजाली कल्लर कटोचा, कल्लर पुरोता, लंबलू, भाली भलेहड़ा, कंगरू गसोता, भल्ला, जमली मंदिर और थाना गुम्मर गांवों को पेयजल सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अंतर्गत 1.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घुराड़ गांव के संपर्क मार्ग, नाबार्ड के अंतर्गत 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित तरोपका से स्वाहलग संपर्क मार्ग, नाबार्ड के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गांव बराल से दुगनेड़ी संपर्क मार्ग, 4.43 करोड़ रुपये की लागत से सासन से बालेटा खुरद के सुधार कार्य और चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित 800 एलपीएम क्षमता के पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.18 करोड़ रुपये की खानेऊ पंडोला दुघली नुहारा संपर्क मार्ग, 3.17 करोड रुपये की बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू में हेलीपोर्ट, ग्राम खठवीं के लिए शुक्र खड्ड पर 3.93 करोड़ का पुल, 66 लाख रुपये की राजकीय उच्च पाठशाला नालंगर में परिसर विकास के तहत 4 क्लास रूम, 22.65 करोड़ रुपये की नालटी से गलोड मार्ग के सुधार एवं चौड़ीकरण, खेती योग्य भूमि और अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए 6.85 करोड़ रुपये की कुन्नाह खड्ड और विभिन्न नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य, 1.35 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना मस्याना बजूरी के सुधार और संवर्धन कार्य, 1.13 करोड रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना खगल भटवारा के सुधार एवं संवर्धन कार्य, 85 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना नालटी का सुधार, 7.72 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना नालटी और टिक्कर चलोखर के संवर्धन कार्य, ब्रहलड़ी में 58.73 करोड़ से बनने वाले अटल आदर्श विद्यालय, हमीरपुर में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में 7.80 करोड के यांत्रिक खंड तथा 40 लाख रुपये के उमापति गो धाम लंबलू की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री का लंबलू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed