फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   President's rule should be imposed in West Bengal: BJP

पश्चिम बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन : भाजपा

Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
बड़सर/सुजानपुर/भोरंज/नादौन (हमीरपुर)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हिंसा के खिलाफ बड़सर भाजपा ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसके बाद ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री चतर सिंह कौशल, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार मांगा, भाजयुमो अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण, गारली पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम रतन, भाजयुमो महामंत्री सुरेश ठाकुर (छोटू) सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, भाजपा मंडल भोरंज ने भी पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ राष्ट्रपति को एसडीएम राकेश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री चमन लाल, अशोक ठाकुर, अजय कुमार, भोरंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, रवि कुमार, सुनील आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुजानपुर भाजपा मंडल ने भी बुधवार को मांग पत्र उपमंडल अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा है। मंडल सुजानपुर के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में सुजानपुर बस स्टैंड पर ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथ में विरोध स्वरूप तकिया उठाकर जमकर आवाज बुलंद की। सुजानपुर भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष व जिला परिषद कैप्टन रंजीत सिंह, प्रभारी विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष प्यार चंद, अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा के अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि देशभर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल नादौन ने भी भाजपा मंडलाध्यक्ष ठाकुर हरदयाल सिंह की अगुवाई में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को हिंसा का शिकार बनाने के विरोध स्वरूप उपमंडलाधिकारी नादौन विजय धीमान को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महामंत्री राजिंद्र ठाकुर, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष राजकुमार सौंधी, भाजयुमो आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा हमीरपुर मंडल ने परिधिगृह हमीरपुर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed