{"_id":"66ba29bc1b62548a030f729d","slug":"preparations-for-independence-day-begin-in-sub-division-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133499-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपमंडल भोरंज में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपमंडल भोरंज में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू
Tue, 13 Aug 2024 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:55 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी स्कूल में खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम संजय स्वरूप। स्र
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में 15 अगस्त को खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पहली बार समारोह खंड मुख्यालय से बाहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के खेल मैदान में होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सोमवार को भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में बैठक हुई।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भोरंज पुलिस थाना के जवानों के साथ रावमापा भरेड़ी, भोरंज और लक्ष्मीबाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवक मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री रावमापा भोरंज, भरेड़ी, डीएवी लझयाणी, स्वामी विवेकानंद कॉलेज तरक्वाड़ी और राजकीय महाविद्यालय भोरंज के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
इस बैठक में सभी अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। समारोह की तैयारी के तहत विभिन्न सांस्कृतिक और सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि 15 अगस्त को एक भव्य और यादगार स्वतंत्रता दिवस मनाया जा सके। वहीं, एसडीएम संजय स्वरूप ने स्वतंत्रता दिवस स्थल पर पुलिस, एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की मार्च पास्ट सलामी की रिहर्सल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बैठक में महाविद्यालय भोरंज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर, मुख्यमंत्री रावमापा भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, भरेडी के डॉ. राजगीर, लक्ष्मीबाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रबंधन विरेंद्र चौधरी, भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह राणा व अन्य उपस्थित रहे।