{"_id":"64b984e2b4c0822ee50db334","slug":"preliminary-report-50-percent-of-crops-destroyed-in-hamirpur-due-to-heavy-rains-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-3700-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक रिपोर्ट : भारी बारिश से हमीरपुर में 50 फीसदी फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक रिपोर्ट : भारी बारिश से हमीरपुर में 50 फीसदी फसलें बर्बाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में भारी बारिश से विभिन्न फसलों को 50 फीसदी नुकसान हुआ है। यह आंकड़े प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आए हैं। नुकसान का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। बीते दिनों बारिश से मक्की और नगदी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग ने 34 सदस्यों की टीम बनाई है। नुकसान की रिपोर्ट कृषि विभाग, भू संरक्षण इकाई और आत्मा परियोजना संयुक्त रूप से तैयार कर रही हैं।
इन 34 सदस्यों को विभिन्न खंडों में भेजा गया है, जो वहां की रिपोर्ट का आकलन कर रहे हैं। इनमें कृषि विभाग के एडीओ (कृषि विकास अधिकारी) व एईओ (कृषि प्रसार अधिकारी), डीएओ, एसटीओ आदि को शामिल किया गया है। अभी तक बारिश व बाढ़ के कारण जिले में 6.83 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यहां 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर कृषि की जाती है तथा 70 हजार के करीब किसान हैं। इस टीम में हमीरपुर के लिए पांच, बमसन के लिए तीन, भोरंज के लिए पांच, बिझड़ी के लिए छह, सुजानपुर के लिए तीन, नादौन के लिए छह सदस्यीय कमेटी अलग-अलग जांच के लिए जा रही है। यह टीमें अधिकतर पंचायतों में जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। एक दो दिन में अंतिम रिपोर्ट कृषि उपनिदेशक को सौंपेंगी। अभी तक 17,787 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान का आकलन किया गया है। प्रारंभिक चरण में सामने आया है कि जिले में फसलों को 50 फीसदी नुकसान पहुंचा है। आगामी समय में अगर मौसम खराब रहा तो नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।
नगदी फसलों को ज्यादा नुकसान
जिले मेंं मक्की की फसल 29,250 हेक्टेयर भूमि में बीजी गई है। अभी तक जहां 33 फीसदी से कम नुकसान हुआ है। 12,359 हेक्टेयर क्षेत्र नुकसान से प्रभावित है। इससे 37,07,700 रुपये का नुकसान हुआ। बाजरा 100 हेक्टेयर भूमि में बीजा गया। जिसमें 90 हेक्टेयर भूमि पर 33 फीसदी से कम नुकसान हुआ। जिस कारण 2,70,000 रुपये का नुकसान हुआ। खरीफ दालें 400 हेक्टेयर भूमि में बीजी गईं। इनमें से 238 हेक्टेयर में नुकसान हुआ। कुल 7,14,000 रुपये का नुकसान हुआ। व्यावसायिक फसलों की बात करें तो सब्जियां 5000 हेेक्टेयर भूमि पर बीजी गई, जिसमें पूरा क्षेत्र प्रभावित है। कृषि क्षेत्र को 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
ये सदस्य हैं इस टीम में शामिल
विषयवाद विशेषज्ञ (एसएमएस) मोनिका शर्मा, एडीओ राकेश कुमार गौतम, एईओ संदीप कुमार, एईओ कमल किशोर, एडीओ बमसन प्रवीन अत्री, एएईओ अनिल कुमार, एईओ बिमला देवी, एसएमएस भोरंज जयसिंह, एडीओ सुधीर सिंह, एईओ राजिंद्र कुमार, एईओ सुरेश कुमार, एईओ रामलाल, एसएमएस बिझड़ी रिशु धीमान, एडीओ अश्वनी कुमार, एडीओ राजकुमार, एईओ आशीष कुमार, एईओ देवराज, एईओ विनीत, एसएमएस सुजानपुर राजेश गुलेरिया, एएडीओ दीप कुमार, एईओ दिनेश कुमार, एसएमएस नादौन अंकुश कुमार, एडीओ पवन कुमार, एडीओ रंजन कमल, एईओ अंकुश शर्मा, एईओ विनोद कुमार, एईओ सुनील कुमार, डीएओ हमीरपुर अनूप कतना, एसटीओ हमीरपुर अजय चोपड़ा, एसडीएससीओ हमीरपुर अशोक कुमार, एडीओ सिमरन शर्मा, एडीओ हुकुम चंद, जेई प्रवीन कुमार, जेई दीपक पटियाल को शामिल किया गया है।
बयान
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ है। विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। एक रिपोर्ट जमा करवा दी गई है। अंतिम रिपोर्ट एक दो दिन में आ जाएगी। बारिश के कारण अभी तक कृषि क्षेत्र को 6,83,61,000 रुपये का नुकसान हो चुका है।