फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pregnant woman gives birth to healthy baby in ambulance

Hamirpur (Himachal) News: एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman gives birth to healthy baby in ambulance
एंबुलेंस में करवाया गर्भवती महिला सुरक्षित प्रसव। स्रोत : 108 एंबुलेंस सर्विस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। एंबुलेंस सेवा 108 गर्भवती महिला के लिए वरदान साबित हुई है। गांव शुक्कर खड्ड की तीस वर्षीय आरती का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव करवाया गया। सुरक्षित प्रसव के बाद महिला और उसका बच्चा सुरक्षित हैं, जो कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन हैं।
सुबह लगभग 4:00 बजे शुक्कर खड्ड गांव, तहसील बड़सर से 108 पर कॉल आई कि गर्भवती महिला आरती की तबीयत खराब हो गई है। एंबुलेंस के तकनीशियन (ईएमटी) सुशील और पायलट हरमिन्दर मौके पर पहुंचे और महिला के वाइटलस चेक किए। वापस अस्पताल जाते समय महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन

सुशील ने पुन: महिला के वाइटलस चेक किए, जो कि ठीक नहीं थे और वहीं पर प्रसव करवाने का निर्णय लिया। शुक्कर खड्ड से करीब तीन किलोमीटर दूर ही सुबह लगभग 4:42 बजे प्रसव करवाने में सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, जिन्हें हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। इससे पहले भी इसी महीने चार तारीख को एक अन्य गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में करवाया गया है।
वहीं, 108 एंबुलेंस सर्विस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने स्टाफ के अच्छे कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed