फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pratap Rana becomes secretary of Marxist Party

Hamirpur (Himachal) News: प्रताप राणा बने मार्क्सवादी पार्टी के सचिव

Sun, 22 Sep 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। इसकी शुरुआत पार्टी का झंडा पार्टी के नेता प्रताप राणा ने फहराकर की। उसके बाद शहीदों की याद में शहीद बेदी पर फूल अर्पित किए गए। सम्मेलन ने पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने किया। पार्टी जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने पार्टी की रिपोर्ट सम्मेलन के समक्ष रखी। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, जन विरोधी तीन आपराधिक कानूनों के नए संस्करण के विरोध और सांप्रदायिकता के खिलाफ प्रस्ताव पास किए गए। चर्चा के बाद रिपोर्ट को पारित किया गया। सम्मेलन में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। प्रताप राणा को पार्टी का सचिव चुना गया। कमेटी में प्रताप राणा, जोगिंद्र कुमार, रंजन शर्मा, जितेंद्र धीमान, कुलदीप, अश्विनी, संतोष कुमार, सुरेश राठौर, धर्म सिंह, हरनाम सिंह वर्मा, कपिल भारद्वाज को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed