{"_id":"611011138ebc3e73d53a07d5","slug":"pradhan-s-husband-threatened-the-village-servant-for-stopping-him-from-getting-the-fake-signature-hamirpur-hp-news-sml3797509174","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर करवाने से रोकने पर प्रधान के पति ने धमकाया ग्राम सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हस्ताक्षर करवाने से रोकने पर प्रधान के पति ने धमकाया ग्राम सेवक
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की एक पंचायत की ग्रामसभा के दौरान कार्यवाही रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर करवाने का विरोध करने पर ग्रामसेवक को पंचायत प्रधान और उसके साथ आए एक व्यक्ति ने धमका डाला। पीड़ित ग्राम सेवक ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बिझड़ी को लिखित शिकायत कर दी है। जिस पर बीडीओ ने जांच शुरू की है।
इस पंचायत के ग्रामसेवक मनोज कुमार ने बीडीओ बिझड़ी को शिकायत दी है कि स्थानीय वार्ड सदस्य ग्रामसभा के कार्यवाही रजिस्टर पर पंचायत कैंपस से बाहर जाकर लोगों के हस्ताक्षर करवा रहा था। उसे जब ऐसा करने से रोका और इसे पंचायती राज अधिनियम के खिलाफ बताया तो इसके कुछ समय बाद पंचायत प्रधान के पति व एक अन्य व्यक्ति उसके पास आए और उसे धमकाने लगे। उन्होंने उसे धमकियां दीं और उसके साथ बदसलूकी की।
ग्राम सेवक ने जब उन्हें नियमों का हवाला दिया तो उन्होंने मुंह बंद रखने को बोला। ग्राम सेवक ने तुरंत बीडीओ बिझड़ी को लिखित शिकायत दी है। खंड विकास अधिकारी बिझड़ी रमेश चंद ने कहा कि ग्राम सेवक की शिकायत मिली है। इसकी जांच संबंधी कार्रवाई सोमवार को अमल में लाई जाएगी।