फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Practiced rescue and relief operations through mock drill.

Hamirpur (Himachal) News: मॉक ड्रिल से किया बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास

Thu, 10 Oct 2024 02:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Practiced rescue and relief operations through mock drill.
जल शक्ति विभाग भोरंज के कार्यालय में मॉकड्रिल में बचाव व राहत कार्यों के अभ्यास का दृश्य। स्रत्
त्वरित प्रतिक्रिया दलों ने भवन में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के जागरूकता कार्यक्रम समर्थ-2024 के तहत बुधवार को भोरंज में जल शक्ति विभाग के कार्यालय परिसर में मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के त्वरित प्रतिक्रिया दलों ने भवन के अंदर फंसे घायलों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाया तथा उपमंडल स्तर पर निर्धारित आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। यह मॉक ड्रिल एसडीएम एवं जिम्मेवार अधिकारी शशिपाल शर्मा की निगरानी में पूर्ण की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं प्रभावी तरीके से अंजाम देने तथा इनके लिए हर समय तैयार रहने के लिए मॉक ड्रिल बहुत जरूरी होती है। इनसे हमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सभी संसाधनों के उचित उपयोग और इन्हें समय-समय पर अपग्रेड करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed