फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   power minister suddenly reach in power station

ऊर्जा मंत्री ने नवनिर्मित सब स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

Sun, 15 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
power minister suddenly reach in power station
नादौन बिजली सब डिवीजन का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने रविवार को नादौन से मंडी की ओर निकलते हुए गगाल में स्थित 132/33/11 केवी नवनिर्मित बिजली सबस्टेशन का औचक निरीक्षण किया। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता नवनीत ठाकुर ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने 11 केवी सब स्टेशन का औचक निरीक्षण करते हुए निर्धारित सीमा पर कार्य पूर्ण कर लेने पर सभी बिजली बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। इस सब स्टेशन के बनने से क्षेत्रवासियों की बिजली संबंधित कम वोल्टेज की समस्या का पूर्ण रूप से समाधान हो जाएगा। वहीं, बिजली कर्मचारी यूनियन की ओर से पंकज परमार ने बताया कि मंत्री के दौरे का पता चलने पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने मंत्री से मोबाइल पर नादौन क्षेत्र में चल रही बिजली की समस्या के बारे में बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली कट लगने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली कर्मचारियों को भी उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली मंत्री से अति शीघ्र उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर नादौन के लिए स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed