फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Possibilities are being explored for construction of colony in Badsar: Rajesh

बड़सर में कॉलोनी के निर्माण को तलाशी जा रही संभावनाएं : राजेश

Wed, 24 Sep 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल सदस्य राजेश बनियाल में बिझड़ी विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बड़सर में जल्द ही आवासीय कॉलोनी बनाने का कार्य शुरू होगा, जिसके लिए जमीन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हमीरपुर के पांच बार के सांसद तिरपाल पर राजनीति कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन का जायजा लेने के लिए पहुंचे तो लोगों से हार डलवा रहे हैं। आपदा में वैसे ही लोगों का बुरा हाल है और अकेले बड़सर में ही 300 से करीब मकानों को नुकसान पहुंचा है। लगभग 100 मकान रहने के लायक नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़सर में जितने भी करोड़ों रुपये के विकासात्मक कार्य चले हुए हैं और जो कार्य पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही बड़सर विधानसभा का दौरा करेंगे और उनका लोकार्पण भी करेंगे। उनसे पूछा गया कि बड़सर विधानसभा में कई कार्य जो पूरे हो चुके हैं, उनका उद्घाटन क्यों नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में तीन महीने तक आपदा से बुरा हाल रहा। इस आपदा में मुख्यमंत्री व्यस्त रहे, लेकिन आगामी समय में करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों को उद्घाटन किए जाएंगे। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें भी तेजी से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर बड़सर कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया, विपिन ढटवालिया, पूर्व प्रधान निक्का राम, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी और सुरेश कुमार शामिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed