{"_id":"588e26374f1c1b2d3de80373","slug":"polyo-drops-to-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"36,126 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36,126 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
पोलियो खुराक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में रविवार को शून्य से पांच साल के 36,126 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण की दवाई पिलाई गई। जिला में स्वास्थ्य विभाग ने कुल 36,686 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके अंतर्गत विभाग ने जिलभर में 282 पोलियो बूथ स्थापित किए थे। इन बूथों में से 264 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में और 18 बूथ शहरी क्षेत्र में स्थापित किए गए थे। इस अभियान के लिए 1130 कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स और 54 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई थी। इस अभियान के तहत जिलाभर में 2058 वैक्सीन ट्यूब प्रयोग हुए।
शेष बचे पांच सौ साठ बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए विभाग डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाएगा। इसके अंतर्गत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला अस्पताल के एमओएच डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जिला में 282 बूथों के अंतर्गत 36,126 बच्चों को पोलियो की खुराक रविवार को पिलाई गई। वहीं, टौणी देवी अस्पताल में सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
उधर, नादौन में बस स्टैंड पर लगे बूथ में रोटरी क्लब के सहयोग से करीब 400 बच्चों को दवाई पिलाई गई। इस बूथ पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल और रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा मौजूद रहे।