फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Politics over grand Holi celebration plans on Rajender Rana

राजेंद्र राणा के ऊंट, हाथी-घोड़ों का विरोध

Fri, 18 Mar 2016 10:58 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Politics over grand Holi celebration plans on Rajender Rana
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस और राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष के बीच कभी न खत्म होने वाला टकराव लंबे समय बाद फिर सुर्खियों में है। इस बार फूट की चिंगारी सुजानपुर में होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले में भड़कने का अंदेशा है। राजेंद्र राणा ने कुछ दिन पहले कहा था कि सुजानपुर होली मेले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए राणा ने ऊंट, हाथी और घोड़ों के अलावा रथ की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


राजेंद्र राणा के इस बयान के बाद ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बेदी ने राणा को चेताते हुए कहा कि मवेशी और बाहरी जनता किसी का स्वागत नहीं कर सकते। बेदी ने तो जिला प्रशासन से ऐतिहासिक होली मेले की गरिमा को बनाए रखने की अपील तक कर डाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले की ऐतिहासिक गरिमा को बनी रहनी चाहिए। बेदी ने कहा कि सुजानपुर मेले के लिए केवल संस्था का कार्यक्रम न बनाए जाए। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि मेले में मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानपुर की जनता मुख्यमंत्री के साथ : राणा

आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश की शान हैं। सुजानपुर होली में मुख्यमंत्री का शाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। सुजानपुर की पूरी ब्लॉक कांग्रेस और एक-एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ है। अगर किसी छुटभैया नेता को आपत्ति है तो होती रहे। सुजानपुर की जनता मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करेगी।


कांग्रेस प्रतिनिधि करेंगे मुख्यमंत्री का स्वागत : अनीता

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय होली मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री का स्वागत कांग्रेस के जीते प्रतिनिधि करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed