फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   politics in nager parishad sujanpur

नप सुजानपुर के अध्यक्ष को हटाया, अब उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में

Wed, 15 Jan 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
politics in nager parishad sujanpur
एडीसी हमीरपुर को सुजानपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपते निवर्तमान अध्? - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष को हटाने के बाद अब उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नया अध्यक्ष चुनने से पहले ही भाजपा पार्षदों में एक और दरार पड़ गई है। नगर परिषद अध्यक्ष को कुर्सी से उतारने में शामिल उपाध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास का पत्र बुधवार पांच पार्षदों ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। महत्वपूर्ण पहलू है कि जो भूमिका नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस समर्थक पार्षदों ने निभाई थी, वही भूमिका उन्होंने उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास में शामिल भाजपा पार्षदों के साथ निभाई है। दो धड़ों में बंटे भाजपा समर्थक पार्षदों ने अपने ही भाजपा समर्थित नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए कांग्रेस समर्थक दो पार्षदों का सहारा लिया है। जहां इस एपिसोड से भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष अशोक मेहरा के खिलाफ दो सप्ताह पहले अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। जिसमें भाजपा के तीन पार्षद तथा कांग्रेस के दो पार्षद शामिल थे। जिनमें भाजपा के पार्षद वार्ड 1 से रमन भटनागर, वार्ड नंबर 4 से नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं पार्षद कमलेश चौधरी, वार्ड नंबर 7 से सुमन अटवाल, कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 3 से पार्षद मनोज ठाकुर तथा वार्ड नंबर 5 से अनिता कुमारी शामिल थे। दूसरी ओर 30 दिसंबर को एसडीएम की अध्यक्षता वाली बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के 15 दिन बाद ही नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहरा ने अपने भाजपा समर्थकों के साथ उन्हीं कांग्रेसी समर्थक पार्षदों का साथ लेकर उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पत्र सौंप दिया है। जिसमें नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 6 के पार्षद अशोक मेहरा, वार्ड नंबर 8 की पार्षद ज्योति शर्मा, वार्ड 9 से रेणु गुप्ता तथा कांग्रेस के मनोज ठाकुर तथा अनिता शामिल हैं। उधर, निवर्तमान नप अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कहा कि उन्होंने उपाध्यक्ष के खिलाफ बुधवार को हमीरपुर में एडीसी रतन गौतम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed