फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   political

अमेठी में गांधी परिवार का किला ऐसे ढहाया कि दक्षिण चले गए : अनुराग

Mon, 10 Oct 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
political
बिझड़ी में आयोजित नारी को नमन कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठा? - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा की वह नेता हैं, जिन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को शिकस्त दी और गांधी परिवार का दशकों पुराना किला ऐसा हिलाया है कि वो उत्तर भारत को छोड़कर दक्षिण भारत में चले गए। राहुल गांधी देश में कम और विदेशों में ज्यादा रहते हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी के खेल स्टेडियम में सोमवार को मंडल भाजपा की ओर से आयोजित नारी को नमन महिला सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अभिनंदन करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन

गांधी परिवार ने 60 साल तक इस देश पर राज किया और जिस सीट से जीतकर आते थे, वहां चुनाव के समय कुछ देते थे और बाद में पांच साल नजर नहीं आते थे। अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी पर विश्वास जताया। अब वहां के लोगों को पता चला कि स्मृति ईरानी उनकी माली हालत में सुधार कर सकती हैं और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ा सकती हैं। उन्होंने राहुल गांधी को हराकर वहां से सदा-सदा के लिए चलता कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट-
तुहे बी पट्टू कंबलां दे चक्रा च दिख्यो आंदे : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहाड़ी अंदाज में बड़सर की महिला शक्ति को कहा कि तुहे बी पट्टू कंबलां दे चक्रा च दिख्यो आंदे, नहीं ता पट्टू च लपेटी ने छड़ी दें बंडने आले। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़सर वह विधानसभा क्षेत्र है जहां की बहनों ने खुद अपने सिर जिम्मेदारी उठाकर चार लोकसभा चुनाव में कमल यह कहकर खिलाया कि यह हमारे भाई का चुनाव है। बड़सर में कमल खिलाएंगे। आज हम यहां यही विश्वास लेने आए हैं और बड़सर में माया और लीला की जोड़ी पक्का कमाल करके दिखाएगी। दरअसल माया शर्मा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की धर्मपत्नी हैं, जबकि लीला देवी बड़सर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed