फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police seized 4 tippers for not having documents, issued challan of one JCB

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने दस्तावेज न होने पर 4 टिपर जब्त किए, एक जेसीबी का काटा चालान

Wed, 11 Sep 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। नादौन पुलिस ने दस्तावेज न होने से चार टिपरों को जब्त किया है और एक जेसीबी का चालान भी काटा है। क्षेत्र में फोरलेन के कार्य में लगे टिपर चालकों के तेज गति में वाहन चलाने की लगातार आ रही शिकायतों पर नादौन पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा की अगुवाई में स्थानीय इंद्रपाल चौक पर पुलिस टीम ने सभी टिपर चालकों के दस्तावेज चेक किए। इनमें से चार टिपर चालकों के पास दस्तावेज न होने के कारण इन वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, एक जेसीबी का चालान काटा गया है। गोर हो कि 2 दिन पूर्व ही शहर के बीएसएनएल कार्यालय के बाहर एक टिपर की चपेट में आ जाने से एचआरटीसी विभाग के परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद से ही लोग इन टिपर चालकों की मनमर्जी पर शिकंजा कसने की मांग कर रहे थे। बुधवार को थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने अपनी टीम सहित स्थानीय इंद्रपाल चौक पर एक नाका लगाया था। इसी दौरान टिपर चालकों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे अन्य लोगों और कंपनी प्रभारियों को भी सख्त चेतावनी जारी की है कि निर्माण कार्य में लगा यदि कोई भी वाहन बिना दस्तावेज पाया गया या नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed