फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   police recriurtment

पुलिस भर्ती के दूसरे दिन भी 278 अभ्यर्थी जंप में हुए बाहर

Wed, 17 Jul 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
police recriurtment
पुलिस लाईन मैदान दोसड़का में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान ऊंची छलांग लगाता अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस भर्ती के दूसरे दिन भी पौने तीन सौ से अधिक अभ्यर्थी जंप नहीं लगा पाए। 222 अभ्यर्थी लंबी कूद और 56 अभ्यर्थी ऊंची कूद स्पर्धा में बाहर हो गए। जबकि, 110 अभ्यर्थी डेढ़ हजार मीटर लंबी दौड़ में फेल हो गए। 72 अभ्यर्थियों की लंबाई कम निकली, जबकि तीन अभ्यर्थी छाती का निर्धारित माप न होने पर बाहर हुए।
विज्ञापन

जिला पुलिस विभाग दोसड़का पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती का संचालन कर रहा है। जिले में पुलिस आरक्षी पुरुष, महिला एवं चालकों के कुल 88 पद भरे जाएंगे। इनमें से 16 पद आरक्षी चालकों, 16 पद आरक्षी महिलाओं और 56 पद पुरुष अभ्यर्थियों के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए जिले के कुल 5498 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। जिनमें 1148 महिला अभ्यर्थी, 51 चालक अभ्यर्थी और 4299 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। पहले दिन मंगलवार को 500 में से 216 लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए। बुधवार को दूसरे दिन 1500 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे गए थे। लेकिन 1190 अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता देने पहुंचे। जिसमें से 727 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के लिए हुआ है। जबकि, 463 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल हो गए। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed