{"_id":"63a5f514e433b15b556bfd82","slug":"police-recovered-missing-woman-from-nalagarh-hamirpur-hp-news-sml43176260","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लापता महिला को पुलिस ने नालागढ़ से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लापता महिला को पुलिस ने नालागढ़ से किया बरामद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत चौड़ू गांव से तीन दिन पूर्व अचानक लापता हुई महिला को पुलिस ने नालागढ़ से ढूंढ लिया है। महिला के मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार सुबह ही महिला अपने घर पहुंची। लापता हुई महिला कंचन के पति सरबजीत ने कहा कि घर में सास बहू की मामूली बात से गुस्सा होकर कंचन 20 दिसंबर को सुबह नादौन बस अड्डा पहुंची थीं। जहां से वह ऊना निवासी सरबजीत के मामा के घर के लिए बस में बैठ कर चली गई। उस समय उसके पास महज 500 रुपये थे।
ऊना पहुंचकर उसका मन फिर बदल गया और उसने नालागढ़ की बस पकड़ ली। लेकिन, नालागढ़ पहुंचकर उसके रुपये खत्म हो गए और वह वहां बस अड्डे पर बैठ कर रोने लगी। इसी दौरान संयोगवश नालागढ़ में ही रहने वाली चौड़ू गांव की ही एक महिला का उसे फोन आया तो कंचन ने रोते हुए कहा कि वह यहां पहुंच गई है। इसके बाद कंचन का मोबाइल भी बंद हो गया। बताए गए पते पर पहुंचकर महिला उसे नालागढ़ में अपने घर ले गई। घर पहुंचकर कंचन ने ही महिला के फोन से सरबजीत को फोन करके अपनी आपबीती सुनाई और गलती के लिए क्षमा मांगी। सरबजीत ने तुरंत नादौन थाने के माध्यम से नालागढ़ पुलिस को सूचना भिजवाई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे महिला के घर से बरामद करके नालागढ़ थाना पहुंचाया। जहां नादौन पुलिस के सहयोग से कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत पुलिस ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि नालागढ़ पुलिस की सहायता से महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है।