{"_id":"69e11b82a4526682d203eb7c","slug":"police-recovered-849-grams-of-chitta-from-the-vehicle-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-190472-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने गाड़ी से बरामद किया 8.49 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने गाड़ी से बरामद किया 8.49 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस ने रोहलवीं निवासी नशा तस्कर को 8.49 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी पर नजर रख रही थी। गुप्त सूचना मिली थी कि अंकुर गाड़ी में चिट्टे की सप्लाई लेकर आ रहा है। पुलिस ने ताल-बुमाना सड़क पर नाका लगाया। आरोपी गाड़ी लेकर जैसे ही आया पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसकी गाड़ी नाली में फंस गई। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 8.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अंकुर के माध्यम से अन्य तस्करों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच करेगी कि यह नशा कहां से लाया है और किसे बेचने के लिए लेकर जा रहा था। पूछताछ के दौरान अन्य तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन